फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Model accuses man of sexually exploiting her on the pretext of marriage

Meerut News: मॉडल ने युवक पर शादी का झांसा देकर लगाया यौन शोषण का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Model accuses man of sexually exploiting her on the pretext of marriage
-शादी के नाम पर आरोपी ने धर्मांतरण करने लिए कहा, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/सरधना। सरधना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मॉडल ने मॉडलिंग करने वाले साथी सरधना निवासी वसील पर 10 वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शादी के नाम पर आरोपी व उसके परिजनों ने धर्मांतरण करने व उसके 50 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी से मामले को लेकर शिकायत की। इस पर आरोपी ने युवती के मारपीट की। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कस्बा सरधना के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2015 में दिल्ली में मॉडलिंग के दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी वसील से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी उसे अभिनेत्री बनाने के सपने दिखाकर मुंबई ले गया। वहां दोनों साथ रहने लगे। आरोपी ने शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिजनों ने समाज और परिवार का हवाला देकर उसे टाल दिया। वहीं उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि वसील और उसके परिवार ने धर्मांतरण कर भविष्य में शादी करने की बात कही। पीड़िता ने धर्मांतरण के लिए मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को समझाकर जल्द शादी करने की बात कही। इसी विश्वास में वह आरोपी के साथ रही। युवती ने बताया कि मई 2026 में वह सरधना स्थित आरोपी के घर पहुंची। यहां उसे पता चला कि आरोपी ने दो मई को दूसरी युवती से शादी कर ली है। इस बारे में विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती ने युवक पर 50 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर लगे सभी आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed