फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mock drill conducted with resources to deal with contingency

आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों के साथ मॉक ड्रिल की

Tue, 20 May 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted with resources to deal with contingency
सरूरपुर। थाना पुलिस ने सोमवार को आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए दंगा रोधी उपकरणों, संसाधनों के साथ मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल में पुलिस के 10 विभागों ने प्रतिभाग किया। बलवा मॉक ड्रिल और दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस, फायर सर्विस, अश्रु गैस, लाठी पार्टी, फायर पार्टी, रिजर्व पार्टी, फस्ट ऐड, सहायक पार्टी, वीडियोग्राफी की पार्टियों के साथ-साथ बलवा मॉक ड्रिल और दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर पुलिस को अश्रु गैस, पैलेट गन, रबर बुलेट गन, एंटी राइट गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण के लिए अमल में लाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का अभ्यास किया गया। बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा नियंत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में अपने साथ रखें, जिससे कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। मॉक ड्रिल में पुलिस कर्मियों को विभिन्न परिस्थितियों में प्रतिक्रिया देने का पूर्वाभ्यास कराया गया। साथ ही आंसू गैस, लाठीचार्ज और अन्य बलवा ड्रिल सामग्री का उपयोग करना सिखाया गया। पुलिस कर्मियों को त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed