{"_id":"6a62558ec77cc4610e07a672","slug":"mobile-theft-gang-busted-four-accused-from-delhi-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1011-156696-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-लुटेरों के पास से चोरी के आठ मोबाइल व नकदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा और टीपीनगर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दिल्ली के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आठ मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाशों पर दिल्ली और मेरठ में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के कई प्राथमिकी दर्ज है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव निवासी सन्नी गुप्ता ने 10 जुलाई को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी रोहटा रोड पर मोबाइल की दुकान है। नौ जुलाई की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिए थे।
एसपी सिटी के अनुसार, बृहस्पतिवार को पुलिस वेदा सिटी के मुख्य द्वार के पास हाईवे की सर्विस लेन के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने एक रेस्टोरेंट के पास खड़े चार युवकों संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। पुलिस ने युवकों पूछताछ के लिए रोक लिया। यक्ष ऐप की मदद से युवकों पर पूर्व में कई चोरी की प्राथमिकी दर्ज की जानकारी हुई। पूछताछ में अपने नाम मोहम्मद आशू उर्फ असुआ, विवेक, गौरव उर्फ टूटी और इरफान उर्फ चांद उर्फ मुल्ला निवासी पश्चिमी दिल्ली बताए। उन्होंने ही रोहटा रोड पर मोबाइल की दुकान में चोरी की थी। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आठ मोबाइल फोन व 2 हजार रुपये बरामद हुए। चोरों ने टीपी नगर में भी एक दुकान पर पैसों की चोरी की थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --