{"_id":"6aecb2be71d54444670a17b3","slug":"mobile-phone-stolen-from-pocket-while-boarding-a-bus-at-begampul-meerut-news-c-72-1-mct1011-162333-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेगमपुल पर बस में चढ़ते समय जेब से मोबाइल चोरी, दो किशोरियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेगमपुल पर बस में चढ़ते समय जेब से मोबाइल चोरी, दो किशोरियों को पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बेगमपुल चौराहे पर बृहस्पतिवार को बस में सवार दो किशोरियों पर खतौली निवासी अतिउर्रहमान की जेब से मोबाइल चोरी करने का आरोप है। पीड़ित ने पलटकर देखा तो दो किशोरियां वहां से भागती दिखाई दीं। पीड़ित ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और चौकी लेकर पहुंच गया। पूछताछ में किशोरियों ने मोबाइल अपनी एक सहेली को देने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा खतौली निवासी अतिउर्रहमान बृहस्पतिवार को किसी काम से मेरठ आए थे। काम निपटाने के बाद वह बेगमपुल चौराहे पर खतौली जाने के लिए बस में सवार हुए थे। इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जेब से मोबाइल गायब है। उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर देखा तो दो किशोरी वहां से भागती नजर आईं।
पीड़ित को शक हुआ कि मोबाइल चोरी करने में उन्हीं का हाथ है। उन्होंने पीछा कर दोनों किशोरियों को पकड़ लिया। इसके बाद पीड़ित दोनों को लेकर चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने किशोरियों से अपने मोबाइल के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोबाइल उन्होंने अपनी एक सहेली को दे दिया है। इसके बाद पुलिस ने किशोरियों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब उस सहेली के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।