{"_id":"68b1dbb34f676ba8f4048adf","slug":"mobile-of-a-youth-returning-from-duty-was-looted-accused-arrested-sardana-news-c-73-1-smrt1027-104948-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डयूटी से लौट रहे युवक का मोबाइल लूटा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डयूटी से लौट रहे युवक का मोबाइल लूटा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जानीखुर्द। परतापुर स्थित फैक्टरी में डयूटी करने के बाद घर लौट रहे कर्मचारी से गांव बाफर के पास बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने जानी थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए हैं।
जिला बागपत के थाना सिंघावली अहीर के गांव सैडभर निवासी गौरव ने बताया कि वह परतापुर स्थित एक फैक्टरी में बतौर स्टोर कीपर नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह 5:00 बजे वह फैक्टरी से बाइक पर घर लौट रहा था। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव बाफर के पास उसे बाइक सवार दो युवकों ने रोककर उसका मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पीड़ित ने किसी तरह जानी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना को लेकर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चंदौरा रजबहे ही पटरी से मोहम्मद उमर निवासी न्यू इस्लाम नगर थाना लोहिया नगर को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए मोबाइल सहित दो मोबाइल बरामद किए हैं।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक बाइक बरामद की है। जिसका पता लगाया जा रहा है कि वह चोरी की तो नहीं है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।