फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mobile compaines build tower without permission, ruckus

बिना एनओसी लगा दिए मोबाइल कंपनियों ने टावर, लोगों का हंगामा

Tue, 03 Mar 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
mobile compaines build tower without permission, ruckus
हस्तिनापुर। बिना एनओसी स्थापित किए जा रहे मोबाइल कंपनियों के टावर के खिलाफ महिलाओं ने सोमवार को नगर पंचायत में हंगामा किया। उन्होंने प्रार्थना पत्र देते हुए निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक कॉलोनी वासियों के विरोध के चलते पहले भी कई मोबाइल कंपनियों ने टावर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। जिसमें एनओसी न होने की बात सामने आई थी। बताया कि अब फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। बताया कि पिछले दिनों में कई मोबाइल कंपनियों ने टावर लगा दिए। जिसकी अधिकारियों से एनओसी नहीं ली गई। मुख्य मार्ग स्थित पुराने हस्तिनापुर के समीप वन विभाग, नगर पंचायत व पुरातत्व की एनओसी ना होने के बाद एक कंपनी ने मोबाइल टावर लगाना शुरू कर दिया। जिसका कॉलोनी के लोगो ने विरोध कर दिया। जिस पर कर्मचारियों ने निर्माण रोक दिया। लोगों के जाते ही फिर से निर्माण सुचारु कर दिया। यह देख दर्जनों महिलाएं व पुरुष नगर पंचायत पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार से मोबाइल टावर का कार्य रुकवाने की बात कही। जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार ने बिना परमिशन के मोबाइल टावर रोकने के कार्य का आश्वासन दिया। दोपहर बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को भी किया था विरोध
उक्त मोबाइल टावर निर्माण कार्य का विरोध रविवार को भी किया गया था। जिस पर कर्मचारियों ने निर्माण में और तेजी ला दी। सोमवार सुबह फिर से शुरू हुए निर्माण पर पर लोगों की शिकायत के बाद दोपहर बाद नगर पंचायत द्वारा रुकवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिशन नहीं दी
नगर में कहीं भी नगर पंचायत द्वारा मोबाइल टावर लगाने की परमिशन नहीं दी गई है। यदि बिना परमिशन के टावर लगाए जा रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश मिश्र, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed