फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile and cash looted from former Pradhan at gunpoint

तमंचे के बल पर पूर्व प्रधान से लूटा मोबाइल और नकदी

Wed, 07 May 2025 03:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
Mobile and cash looted from former Pradhan at gunpoint
हस्तिनापुर। मवाना से अपने गांव मखदूमपुर लौट रहे पूर्व प्रधान से रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए मोबाइल और 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली और मौके से भाग गए। पीड़ित ने गांव पहुुंचकर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर के पूर्व प्रधान ने अपने साथ हुई लूट की घटना के मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सोमवार की रात्रि मे गांव से कुछ दूरी पर मध्य गंग नहर के पुल पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पूर्व प्रधान राजकुमार ने तहरीर में बताया कि बताया कि सोमवार रात वह अपनी बोलेरो गाड़ी से मवाना से मखदूमपुर आ रहा था। वह मध्य गंग नहर किशोरपुर पुल के समीप पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और रास्ता पूछा। जैसे ही उन्होंने रास्ता बताने के लिए अपनी कार शीशा नीचे उतारा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा दिखाते हुए गाड़ी के डैशबोर्ड में रखा मोबाइल उठा लिया। उन्होंने पीड़ित से 50 हजार रुपये भी छीन लिए और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित गांव पहुंचा और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मवाना व थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच के लिए थाना पुलिस की टीम लगाई गई है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मामले में शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed