फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MNREGA works were investigated in the social audit gram sabha in Begumabad, workers lodged a complaint

बेगमाबाद में सोशल ऑडिट ग्राम सभा में मनरेगा कार्यों की हुई जांच, श्रमिकों ने दर्ज कराई शिकायत

Wed, 23 Jul 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
MNREGA works were investigated in the social audit gram sabha in Begumabad, workers lodged a complaint
सरधना। गांव बेगमा बाद में मनरेगा योजना का ऑडिट करती टीम। ग्रामीण - फोटो : Samvad
सरधना। मनरेगा के अंतर्गत गठित सोशल ऑडिट टीम द्वारा मंगलवार को बेगमाबाद पंचायत घर में सोशल ऑडिट ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना और ग्रामीणों की भागीदारी से उनके अनुभवों को समझना रहा।
विज्ञापन

ग्राम सभा की अध्यक्षता मनरेगा जॉब कार्ड धारक राजेंद्र सिंह और सभा का संचालन सोशल ऑडिट टीम की प्रभारी कल्पना पांडे ने किया। उन्होंने पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज और कार्यों का गहन परीक्षण किया। टीम ने पंचायत क्षेत्र में कराए गए विभिन्न कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसमें श्रमिकों को मिली मजदूरी, कार्य दिवसों की संख्या, उपस्थिति रजिस्टर और भुगतान संबंधित विवरण शामिल थे।
विज्ञापन

सभा में ग्राम प्रधान सुरेश चंद, सचिव अजय त्यागी, मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिक, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। कुछ श्रमिकों ने शिकायतें भी दर्ज कराईं, जैसे मजदूरी के भुगतान में देरी, कार्यस्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी और पारदर्शिता का अभाव। टीम प्रभारी कल्पना पांडे ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें रिपोर्ट में शामिल करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत को आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश दिए और ग्रामीणों से अपील की कि वे मनरेगा से जुड़े हर कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं, जिससे योजना का अधिकतम लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed