{"_id":"6093079b8ebc3ed9b81a2fed","slug":"mla-wrote-a-challan-for-the-car-city-news-mrt537208245","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाड़ी पर लिखा था विधायक, पुलिस ने पूछा घर से निकलने का कारण, जवाब नहीं देने पर काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाड़ी पर लिखा था विधायक, पुलिस ने पूछा घर से निकलने का कारण, जवाब नहीं देने पर काटा चालान
Thu, 06 May 2021 04:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 04:57 PM IST
सार
मेरठ में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान विधायक लिखी एक गाड़ी का भी पुलिस ने चालान किया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर कार्रवाई की। दुपहिया और चौपहिया वाहनों को रोककर चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान विधायक लिखी एक गाड़ी का भी पुलिस ने चालान किया।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लौटने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। बुधवार सुबह से ही सर्किल ऑफिसर अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ सड़कों पर दिखे। सुबह अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। हापुड़ अड्डे पर चार पहिया वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने गाड़ियों को रुकवा कर चालान किए। इसी दौरान विधायक लिखी एक गाड़ी को भी सीओ ने रुकवा लिया। गाड़ी में दो युवक मौजूद थे। इसमें से एक युवक ने खुद को दादरी विधायक का प्रतिनिधि बताया। सड़क पर निकलने का कारण पूछा गया तो वह बगले झांकने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद सीओ ने गाड़ी का चालान करा दिया। गाड़ी पर चढ़ी काली फिल्म भी उतरवा दी गई। चालान के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। करीब 12 गाड़ियों और 20 से ज्यादा दुपहिया वाहनों के चालान कराए गए। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अनावश्यक सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बेवजह लोग घरों से बाहर निकलने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. अलविदा: क्या आप जानते हैं आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह के बारे में ये खास बातें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए
. अजित सिंह: पिता से विरासत में मिली थी राजनीति, फिर ऐसे तय किया केंद्रीय मंत्री तक का सफर