फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA warns to lock power house in shamli, Allegations of harassing villagers

यूपी: विधायक नाहिद हसन ने दी बिजलीघर पर ताला डालने की चेतावनी, लगाया ये आरोप

Wed, 14 Oct 2020 07:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Oct 2020 07:37 PM IST
सार


- तीन गांवों को मिल रही मात्र ढाई घंटे की बिजली आपूर्ति 
- लाइनमैनों पर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप 

विज्ञापन
MLA warns to lock power house in shamli, Allegations of harassing villagers
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

कैराना क्षेत्र के तीन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण परेशान हैं। आरोप लगाया कि लाइनमैन ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। इस शिकायत पर सपा विधायक नाहिद हसन ने बिजलीघर पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर बिजलीघर पर ताला डालने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मामौर, मलकपुर और मंगलपुर की विद्युत सप्लाई खेतों की लाइन से जुड़ी होने के कारण वहां दिन में दो से ढाई घंटे तक ही बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि अन्य गांवों में सप्लाई लगभग 18 घंटे हो रही है।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति कम होने तथा लाइनमैन की ग्रामीणों को परेशान करने की शिकायत पर बुधवार को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन पहले पंजीठ बिजलीघर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विधायक 33 केवी विद्युत उपकेंद्र शामली रोड पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी गांवों में 18 घंटे सप्लाई देने का दावा कर रही है, तो फिर केवल तीन गांवों से सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। 

उन्होंने एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर बिजलीघर पर ताला डालकर धरना देने की चेतावनी दी। इससे पहले नाहिद हसन ने अधीक्षण अभियंता शामली से भी फोन पर वार्ता करते हुए ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने को कहा।

एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि तीन गांवों की सप्लाई खेतों की लाइन से जुड़ी। यहां 12 से 14 घंटे की सप्लाई हो रही है। विधायक उनके पास आए थे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed