{"_id":"588db57d4f1c1b3c3de8000f","slug":"mla-sangeet-som-threatening-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक संगीत सोम को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक संगीत सोम को जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 29 Jan 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभम जैन पुत्र राकेश जैन के फोन पर रविवार को सुबह 10:08 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और सीधे जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उसने सरधना से विधायक ठा. संगीत सोम को भी आज शाम तक जान से मारने की धमकी दी है। यह मामला मेरठ के सरधना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक द्वारा सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित आरोपी का कहना है कि पहले इस इस नंबर की जांच हो और फिर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब संगीत सोम को मारने की धमकी दी गई हो इससे पहले भी कई बार सोम को फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इस मामले में छानबीन की जा रही और बहुत जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन