फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA, Metropolitan President did not come to welcome SP District President, Vipin Chaudhary targeted Jaiveer

सपा में गुटबाजी: जिलाध्यक्ष का स्वागत करने नहीं पहुंचे विधायक-महानगर अध्यक्ष, विपिन का जयवीर पर तीखा हमला

Fri, 16 Jun 2023 03:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Jun 2023 03:47 PM IST
सार

सपा में गुटबाजी : जिले का एक भी विधायक और महानगर अध्यक्ष नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का स्वागत करने नहीं पहुंचा। इस दौरान विपिन चौधरी ने पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
MLA, Metropolitan President did not come to welcome SP District President, Vipin Chaudhary targeted Jaiveer
सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की एतिहासिक धरती पर नई समाजवादी का जन्म हुआ है। अब हर कार्यकर्ता और नेता का सम्मान होगा। शुक्रवार को मेरठ पहुंचे सपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने यह बात कही।

विज्ञापन


शिवपाल यादव गुट के विपिन चौधरी को जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए विपिन चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि 2027 तो अभी दूर है, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव पास है। 2024 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली भेजने का काम करेंगे। जो जिले के नेता आज कार्यक्रम में नहीं आए उनसे हमे कोई मतलब नहीं है। लेकिन जो कार्यकर्ता और नेता सपा कार्यालय पहुंचे हैं, उनके दम पर पार्टी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


गुटबाजी से हुआ नए जिलाध्यक्ष का स्वागत
सपा में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। शुक्रवार को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का कार्यालय में गुटबाजी से स्वागत हुआ। जब पदाधिकारी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद जिलाध्यक्ष  विपिन चौधरी ने माफी मांगते हुए दोनों पक्षों को मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौचंदी मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, कार चालक की जमकर धुनाई

जिले के विधायक और महानगर अध्यक्ष नहीं पहुंचे
स्वागत कार्यक्रम में जिले का एक भी विधायक और महानगर अध्यक्ष तक नहीं पहुंचा। जिसको लेकर विपिन चौधरी ने कहा कि इसकी रिपोर्ट अखिलेश यादव को दी जाएगी। पार्टी में जो गुटबाजी करेगा उसकी रिपोर्ट अखिलेश यादव को देंगे और उनको बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा कांड: जिसने शर्म से झुका दीं आंखें, वरिष्ठ वकील की गंदी हरकत से हर कोई हैरान, किशोरी के बयान हुए दर्ज

जयवीर सिंह को बताया छूटे हुए कारतूस
विपिन चौधरी ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को छूटे हुए कारतूस बताया। कहा उनकी सपा में भी कोई वैल्यू नहीं थी और वहां भी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed