{"_id":"68b49b2a70cf4c50b7086d97","slug":"mla-inspected-the-broken-road-of-sultanpur-gandevad-road-meerut-news-c-30-1-smrt1014-157590-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर-गंदेवड़ मार्ग की टूटी सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर-गंदेवड़ मार्ग की टूटी सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण
Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के निकट टूटी सड़क का निरीक्षण करते विधायक मुकेश चौधरी। संवाद
चिलकाना। सुल्तानपुर-गंदेवड़ मार्ग पर बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क का नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही सेतु निगम के अधिकारियों को तीन दिन में सड़क को चालू करने के निर्देश दिए।
जुलाई 23 में सुल्तानपुर से गंडेवड जाने वाली सड़क पर बना छोटा पुल तथा सड़क मसखरा नदी का पानी खादर क्षेत्र में आने से टूट गई थी। कई महीने यातायात बाधित रहने के बाद सड़क पर रेत, मिट्टी तथा कोर्सेंट डालकर अस्थाई रूप से सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया था। टूटी हुई सड़क के स्थान पर करीब 70 मीटर लंबा पुल बनाने की स्वीकृति भी प्रदेश सरकार द्वारा मिल गई थी।
इसके लिए 6.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए थे। पुल का निर्माण भी शुरू हो गया था। जून 25 में मसखरा नदी में आई बाढ़ का पानी दोबारा खादर क्षेत्र में आने से सड़क एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क पर चलने वाले यातायात को धोलाहेड़ी दुमझेडा कच्चा पक्का मार्ग से निकाला जा रहा है। एकल मार्ग होने के कारण उस मार्ग पर प्रतिदिन जाम लगा रहता है तथा वाहन पलटते रहते हैं। जाम के कारण सबसे ज्यादा समस्या चिलकाना, सुल्तानपुर, सहारनपुर तथा सरसावा जाने वाले स्कूली छात्रों को हो रही है।
विज्ञापन
रविवार को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर ही सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र कुमार सिंह से बातचीत कर मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल छोटे वाहनों एवं स्कूली बसों के आवागमन के लिए सड़क को चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पुल भी एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।