फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA distributed equipment to PwDs

विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण

Thu, 11 Feb 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
MLA distributed equipment to PwDs
विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण
विज्ञापन

माछरा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा रजपुरा ब्लॉक में विधायक सत्यवीर त्यागी ने दिव्यांगजनों को सक्षम बनाने के लिए सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, व्हील चेयर आदि 37 उपकरण वितरित किए। विधायक ने कहा कि दिव्यांगजन इन उपकरणों द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर सहजता से पहुंच सकते हैं।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा रजपुरा ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल त्यागी ने बताया कि रजपुरा में 22, माछरा में चार और खरखौदा में चार दिव्यांगजन पात्र पाए गए थे। उन्होंने बताया कि मेरठ जनपद में 14,400 को पेंशन तथा 17 को स्वरोजगार दिया गया। चार प्रतिशत पर ऋण भी दिया जा रहा है, जिसमें 10 हजार रुपये लाभार्थी को दिए जाते हैं। जिसमें 7500 रुपये ऋण एवं 2500 रुपये अनुदान दिया जा रहा है। सत्यवीर त्यागी ने दिव्यांगजनों में 24 ट्राईसाइकिल, कान की दो मशीन, एक स्मार्टफोन तथा तीन वॉकर वितरित किए। उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मेरठ मंडल महेशचंद कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख रजपुरा योगेंद्र प्रधान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, बीडीओ रजपुरा, अंजू शर्मा, अनिल त्यागी, एडीओ हिमांशु भारद्वाज, प्रमुख, योगेंद्र प्रधान, अनिल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अभिनव शर्मा, ओमकार नाथ दूबे, अभिषेक रस्तोगी, लोकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed