फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mizoram players will train in Meerut: VK Singh

मिजोरम के खिलाड़ी मेरठ में लेंगे प्रशिक्षण : वीके सिंह

Sun, 01 Mar 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mizoram players will train in Meerut: VK Singh
मिजोरम के राज्यपाल ने किया खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण, कहा- देश को खिलाड़ी तैयार करके देगा विवि
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट में 90 प्रतिशत निर्माण पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा के निर्माणाधीन परिसर का मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. वीके सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होेंने कहा कि यहां आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित हो रही है, जो भविष्य में देश को उत्कृष्ट खिलाड़ी देने में सहायक होगी। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर विश्वविद्यालय के संचालन और प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर कई उपयोगी सुझाव दिए।
निरीक्षण के दौरान राज्यपाल डॉ. वीके सिंह ने पाया कि करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला है कि 25 मई तक शेष कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मिजोरम से खिलाड़ियों को इस विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा सकता है। वे यहां प्रशिक्षण लेकर वे अपने राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित और प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र बनेगा। यहां एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक स्टेडियम, इंडोर हॉल, हॉस्टल, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और कोचिंग सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिजोरम की आबादी करीब 12 लाख है जो काफी कम है इसलिए वहां खेल विश्वविद्यालय की स्थापना व्यावहारिक नहीं है। इससे पहले राज्यपाल के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत और कुलसचिव सुनील कुमार ने उनका स्वागत किया। पीपीटी के माध्यम से विश्वविद्यालय के निर्माण, संचालित पाठ्यक्रम और आगामी रणनीतियों की जानकारी दी गई। राज्यपाल ने निरीक्षण के दौरान अपने अनुभव से कई उपयोगी सुझाव भी दिए। का
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed