फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mixing plant on freight corridor

फ्रेट करीडोर: मिक्सिंग प्लांट लगा,कार्य प्रगति पर-फोटो

Sat, 13 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
mixing plant on freight corridor
परतापुर/मेरठ। मोहिउद्दीनपुर के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य ने रफ्तार पकड़ी हुई है। खुर्जा से लुधियाना तक जाने वाले इस ट्रैक के लिए कार्य किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने बजट में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य की समय सीमा वर्ष 2022 तय की है। मोहिउद्दीनपुर में चल रहे कार्य के लिए मिक्सिंग प्लांट लगाया गया है। इसमें बड़े स्तर पर रोडी व पत्थरों की मिक्सिंग की जा रही है। रेलवे लाइन सुरक्षित रहें इसके लिए रेलवे लाइन के दोनों और फोल्डिंग दीवारें बनाई जाएंगी। वहीं, फ्रेट कारिडोर के कारण कुछ समय के लिए खरखौदा मोड़ से खरखौदा जाने वाला मार्ग और हाईवे प्रभावित होगा। यहां दोनों जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाएगा। वाहनों के लिए यहां भी सर्विस रोड दी जाएगी।
विज्ञापन

-----------------------------
एक्सप्रेस-वे पर मोबाइल कनेक्टिविटी ‘नो टेंशन’
परतापुर/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण डासना से मोहिउद्दीनपुर पर चल रहे कार्य में परतापुर के पास बारिश के कारण बाधित हुए मिट्टी भराव का कार्य फिर शुरू कर दिया है। एनएचएआइ के अधिकारियों ने अछरोंडा के पीछे शुक्रवार को टोल प्लाजा के पास डीएलसी बिछाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बारिश के चलते डीएलसी (ड्राई लेन कंकरीट) बिछाने का कार्य भी रोक लिया गया था। वहीं, अछरोंडा के पीछे बन रहे टोल प्लाजा की चौड़ाई 120 मीटर रखी गई है। परतापुर तिराहे व भूडबराल के बीच इंटरचेंज की तैयारी चल रही हैं। इसी स्थान पर गोल चक्कर बनाने का कार्य भी प्रस्तावित है। वहीं, एनएचएआई ने इसके बीच पार्क के लिए जमीन चिह्ति कर ली है। इस पार्क में रंगीन रोशनी से सुसज्जित फव्वारा बनाया जाएगा। इसके अलावा बहादरपुर अंडरपास से रेलवे लाइन तक काम को आगे बढ़ा दिया गया। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर देने के लिए सभी कंपनियों ने अपने केबलों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इसके लिए जगह-जगह जंक्शन बॉक्स बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed