फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission Shakti team made women and girls aware

Meerut News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Fri, 03 Apr 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti team made women and girls aware
सरधना। नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में मिशन श​क्ति के तहत पुलिस टीम ने जागरूकता अ​भियान चलाया। प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए मोहल्ला मंडी चमारान और आदर्श नगर में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना और आपात स्थिति में मदद लेने के लिए प्रेरित करना था।
अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला सहायता हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह इन नंबरों पर बिना झिझक संपर्क कर सकती हैं। मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस अभियान से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। अभियान में अंजना चौधरी, आशा देवी, रेनु चौधरी और पूजा कुमारी भी टीम के साथ शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed