फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission Admission: All results released, now registration process will pick up pace, can do DU like courses fr

Mission Admission: सभी परिणाम जारी, अब रफ्तार पकड़ेगी पंजीकरण प्रक्रिया, CCSU से भी कर सकेंगे डीयू जैसे कोर्स

Tue, 14 May 2024 08:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2024 08:45 AM IST
सार

दसवीं व बारहवीं कक्षा के सभी बोर्ड के परिणाम जारी हो चुके हैं। अब कॉलेजों में पंजीकरण की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। वहीं सीसीएसयू से अब छात्र छात्राएं दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे कोर्स भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
Mission Admission: All results released, now registration process will pick up pace, can do DU like courses fr
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्राए - फोटो : amarujala

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से सत्र 2024-25 के लिए स्नातक में पंजीकरण के लिए 28 अप्रैल को पोर्टल खोल दिया गया था। मगर यूपी बोर्ड बारहवीं का विवि को डाटा एक सप्ताह बाद उपलब्ध कराया गया और इस वर्ष सीबीएसई बारहवीं का परिणाम भी देर से जारी हुआ। इसकी वजह से सीसीएसयू की पंजीकरण प्रकिया धीमी चल रही थी। अब सीबीएसई बारहवीं का परिणाम जारी हो चुका है। विवि अधिकारियों की मानें तो सीबीएसई की ओर से बृहस्पतिवार तक डाटा मिल जाएगा। उसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन


विवि के एडेड काॅलेजों में दस हजार से अधिक सीटें हैं। 50 प्रतिशत सीटें यूपी बोर्ड और 50 प्रतिशत सीबीएसई और सीआईएसीई बोर्ड के छात्रों के लिए निर्धारित है। यूपी बोर्ड बारहवीं की बात करें तो इस वर्ष सीसीएसयू के परिक्षेत्र में आने वाले मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्वनगर, बागपत और बुलंदशहर में एक लाख 24 हजार 220 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। मेरठ जिले में सीबीएसई बारहवीं में में 10,869 छात्र-छात्राएं इस वर्ष पास हुए हैं। ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि सीसीएसयू के एडेड कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी रहने वाली है। मगर अच्छी बात यह है कि सीसीएसयू भी अब डीयू जैसे कई नए कोर्स इसी सत्र से विवि में शुरु करने जा रहा हैं, जाे रोजगारपरक होने के साथ ही छात्रों को लाभ प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

 


सीसीएसयू में बीए, बीएससी और बीकाॅम के अलावा 30 से अधिक यूजी कोर्स में एक लाख 40 हजार से अधिक सीटें हैं, इनको विवि की ओर बढ़ाया भी जा सकता है। विवि इस वर्ष से जो नए कोर्स शुरू करने जा रहा हैं, उसमें ज्वेलरी डिजाइनिंग के साथ कला संकाय में भी नए कोर्स शुरु हो रहे है। वहीं बी-फार्मा की ओर छात्रों के बढ़ते रुझान को देखते हुए विवि की ओर से पसिर में एमफार्म भी शुरू किया जा रहा है।

सीसीएसयू में जल्द शुरु होंगे आनर्स के लिए पंजीकरण
पश्चिमी यूपी के छात्र-छात्राएं अब चौधरी चरण विश्वविद्यालय सत्र 2024-25 में यूजी ऑनर्स कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए जल्द पंजीकरण शुरू होंगे। सूत्रों के अनुसार विवि परिसर में जल्द ही एकेडमिक काउंसिल और ईसी की बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसके बाद पंजीकरण की तिथि फाइनल कर दी जाएगी। विवि की ओर से यूजी ऑनर्स में संचालित किए जाने वाले विषयों के लिए सिलेबस तैयार कर लिया गया है। कोर्स की बात करें तो इसमें जूलॉजी, बॉटनी, समाज शास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, अंग्रेजी, उर्दू आदि कोर्स शामिल हैं।

हालांकि विवि में फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री में पहले से ही प्रवेश लिए जा रहे हैं। यह सभी कोर्स एनईपी के तहत शुरू होंगे। इसकी फीस भी फाइनेंस कमेटी की बैठक में ही तय होगी। मगर प्रोफेशनल कोर्स से इनकी फीस कुछ कम रह सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि ऑनर्स कोर्स के लिए सीट निर्धारित रहेंती। विवि परिसर के सभी विभागों में 30-30 सीट ऑनर्स कोर्स के लिए निर्धारित की गई हैं। ऐसे में जैसे ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पंजीकरण खोल दिए जाएंगे तो छात्र विवि वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकेंगे।

कॉलेजों में सीटें
मेरठ कॉलेज 2400
एनएएस कॉलेज 1070
डीएन कॉलेज 1040
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरुरपुर 62
एएस पीजी कॉलेज मवाना 240
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य कॉलेज माछरा 560
श्री शांतिराम शर्मा स्मारक कॉलेज रासना 280
कृषक पीजी कॉलेज मवाना 400
आरजी कॉलेज 1360
इस्माईल कॉलेज 880
कनोहर लाल कॉलेज 560
शहीद मंगल पांडे कॉलेज 540
जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना 320
राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज खरखौदा 400

अब 25 तक करें प्रवेश परीक्षा के आवेदन
सीसीएसयू एवं संबंधित कॉलेजों के एलएलएम, एमएड, बीपीएड एवं एमपीएड पाठ्यक्रमों (सत्र 2024-25) में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 25 मई तक करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed