फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2022: Preparations for Congress Maha rally started, party state president Ajay Kumar Lallu reached Meerut

मिशन 2022: कांग्रेस की महारैली की तैयारी शुरू, मेरठ पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

Wed, 22 Sep 2021 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Sep 2021 04:14 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 सितंबर को मेरठ की क्रांतिकारी धरती से कांग्रेस की राष्ट्रीय माहसचिव प्रियंका गांधी महारैली के जरिए जनता को संबोधित कर मिशन 2022 के लिए बिगुल फूंकेंगी। 

विज्ञापन
Mission 2022: Preparations for Congress Maha rally started, party state president Ajay Kumar Lallu reached Meerut
अजय कुमार लल्लू का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 29 सितंबर को क्रांतिकारी धरती मेरठ से राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करेंगी। रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बुधवार को मेरठ पहुंचे। बता दें कि इस महारैली से कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्रांतिधरा मेरठ से मिशन-2022 का बिगुल फूंकेंगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। वहीं महारैली के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।  

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज रैली की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए मेरठ पहुंचे। यहां परतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार लल्लू का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वह रोहटा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक में शामिल होने के लिए निकल गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: यूपी एटीएस ने बिजनौर में छापा मारकर पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के साथ रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत महानगर प्रभारी प्रदेश सचिव नसीम खान, जिला प्रभारी अजीत दौला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी जी की अगुवाई में किया गया। 

स्वागत के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, अखिल कौशिक, अनिल शर्मा, रंजन शर्मा, दुष्यंत सागर, अरुण कुमार एडवोकेट प्रदेश महासचिव यूपी अनुसूचित कांग्रेस विभाग, सचिव कमल जाटव, राहुल बहोत्रा, अरुण कौशिक, सतेंद्र लोधी,तहेंद्र उपाध्याय, अंसार अहमद, मुकेश वर्मा,अहसान अली, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed