फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019: Rld supremo Ajit Singh will contest election rally today in muzaffarnagar

मिशन 2019: अजित सिंह ने दिखाए तीखे तेवर, कहा सरकार नहीं ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे मोदी

Mon, 11 Feb 2019 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Feb 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Mission 2019: Rld supremo Ajit Singh will contest election rally today in muzaffarnagar
ajit chaudhary
मुजफ्फरनगर में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मोदी  देश में सरकार नहीं बल्कि ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक, कारगिल विजय दिवस और यहां तक कि अटल जी की मौत को भी ईवेंट बना दिया गया। 480 अस्थि कलश बनवा दिए। इतनी तो उनमें अस्थियां भी नहीं थीं। 
विज्ञापन


अजित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर से ही भाजपा सत्ता में आई थी और यहीं से दफन होगी। कहा कि गाय ने पहले सरकार की फसल खाई और अब सरकार को खायेगी। गाय की हाय भाजपा को ले डूबेगी। कहा कि मोदी आसानी से सत्ता नहीं छोड़ने वाला। यदि सत्ता छुटी तो उसकी जगह तिहाड़ में होगी।
विज्ञापन

Mission 2019: Rld supremo Ajit Singh will contest election rally today in muzaffarnagar
ajit chaudhary
वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में हाशिए पर आ चुकी राष्ट्रीय लोकदल को संजीवनी दिलाने के लिए चौधरी अजित सिंह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। छोटे चौधरी ने मुजफ्फरनगर को केंद्र बिंदु बना लिया है।

जिले में अब तक करीब आधा दर्जन जनसंवाद कार्यक्रम और जनसभाएं कर चुके छोटे चौधरी सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान के गढ़ शाहपुर में सत्ता परिवर्तन रैली करने पहुंचे हैं। इसे उनका चुनावी शंखनाद माना जा रहा है।  

वर्ष 2013 में हुए दंगे के बाद समीकरण ऐसे बदले कि भाजपा के सामने अन्य राजनैतिक दल टिक नहीं पाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट राजनीति का केंद्र बिंदु रही राष्ट्रीय लोकदल के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया।

जाट वोटों बैंक को देखते हुए भाजपा ने मुजफ्फरनगर सांसद डा. संजीव बालियान को जाट नेता के रूप में प्रमोट कर दिया। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी दी गई थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले जाट आरक्षण को लेकर भाजपा के खिलाफ उपजे विरोध को दूर करने के लिए भी पार्टी हाईकमान ने उन्हें आगे किया था। 

विज्ञापन

यह शुरुआत भी शाहपुर से हो रही है। इस क्षेत्र में ही सांसद डा. संजीव बालियान का गांव कुटबा पड़ता है। संजीव बालियान ने भी कुटबा में 2013 में पहली बड़ी रैली की थी। कुटबा के ही विपिन बालियान    चौधरी अजित सिंह की रैली के संयोजक हैं।

वह आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में रालोद में शामिल हुए हैं। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा का कहना है कि शाहपुर में आज सवेरे 11 बजे से होने वाली सत्ता परिवर्तन रैली में   बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और अन्य वर्ग के लोग जुटेंगे।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed