{"_id":"6a342246e1ade88a970a43eb","slug":"missing-teenage-girl-found-in-khatauli-police-custody-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112731-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लापता किशोरी खतौली पुलिस की हिरासत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लापता किशोरी खतौली पुलिस की हिरासत में मिली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। नगर की मॉडल टाउन कॉलोनी में सोमवार देर रात एक किशोरी के अपहरण की सूचना फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि जांच के दौरान अपहरण की आशंका निराधार निकली।
किशोरी के परिजनों ने उसके अचानक घर से गायब होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना की जानकारी फैलते ही कॉलोनी में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी का अपहरण नहीं हुआ था। उसे लूट के एक मामले में पूछताछ के लिए खतौली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर स्थिति की पुष्टि की। मामले की वास्तविक जानकारी मिलने के बाद परिजनों को अवगत कराया गया। सीओ आशुतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है और किशोरी संबंधित मामले में पूछताछ के लिए पुलिस अभिरक्षा में है।