{"_id":"6057a8ee8ebc3ec39c36cc5e","slug":"missing-girl-student-location-in-bihar-meerut-news-mrt5310673174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में विधायक की शरण में पहुंची मेरठ कालेज की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में विधायक की शरण में पहुंची मेरठ कालेज की छात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधायक की शरण में पहुंची मेरठ कालेज की छात्रा
मेरठ। मेरठ कॉलेज से लापता छात्रा बिहार में एक भाजपा विधायक के संरक्षण में पहुंच गई है। छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई है। इस बारे में छात्रा की बात फोन पर मेरठ पुलिस से बातचीत भी हुई है। इसके बाद मेरठ पुलिस छात्रा के बयान लेने के लिए बिहार रवाना हो गई है।
परीक्षितगढ़ की रहने वाली एक छात्रा मेरठ कॉलेज से तीन दिन पहले लापता हो गई थी। पीड़ित परिवार ने अपहरण होने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरे में छात्रा खुद अपनी इच्छा के अनुसार एक युवक के साथ जाते हुए नजर आई थी। पुलिस टीमों की छानबीन में पता चला कि छात्रा बिहार पहुंच गई है।
एएसपी सदर कैंट सूरज राय का कहना है कि प्रेमी युगल बिहार में भाजपा के एक विधायक के पास पहुंच गया है। यहां से छात्रा की बातचीत फोन पर हुई है। छात्रा बालिग है। उसके बयान लेने के लिए पुलिस टीम को बिहार भेजा जा रहा है। छात्रा के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छात्रा के लापता होने के बाद मेरठ कालेज के छात्रों और परिजनों ने काफी हंगामा किया था। उन्होंने छात्रा के अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की थी। इसके बाद से ही पुलिस टीमें छात्रा की लोकेशन ढूंढने और उसे बरामद करने में जुटी रहीं।
--