फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   missing girl student location in bihar

बिहार में विधायक की शरण में पहुंची मेरठ कालेज की छात्रा

Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
missing girl student location in bihar
बिहार में विधायक की शरण में पहुंची मेरठ कालेज की छात्रा
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज से लापता छात्रा बिहार में एक भाजपा विधायक के संरक्षण में पहुंच गई है। छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई है। इस बारे में छात्रा की बात फोन पर मेरठ पुलिस से बातचीत भी हुई है। इसके बाद मेरठ पुलिस छात्रा के बयान लेने के लिए बिहार रवाना हो गई है।
परीक्षितगढ़ की रहने वाली एक छात्रा मेरठ कॉलेज से तीन दिन पहले लापता हो गई थी। पीड़ित परिवार ने अपहरण होने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरे में छात्रा खुद अपनी इच्छा के अनुसार एक युवक के साथ जाते हुए नजर आई थी। पुलिस टीमों की छानबीन में पता चला कि छात्रा बिहार पहुंच गई है।
विज्ञापन

एएसपी सदर कैंट सूरज राय का कहना है कि प्रेमी युगल बिहार में भाजपा के एक विधायक के पास पहुंच गया है। यहां से छात्रा की बातचीत फोन पर हुई है। छात्रा बालिग है। उसके बयान लेने के लिए पुलिस टीम को बिहार भेजा जा रहा है। छात्रा के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के लापता होने के बाद मेरठ कालेज के छात्रों और परिजनों ने काफी हंगामा किया था। उन्होंने छात्रा के अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की थी। इसके बाद से ही पुलिस टीमें छात्रा की लोकेशन ढूंढने और उसे बरामद करने में जुटी रहीं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed