फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing child found within three hours, family expresses gratitude

Meerut News: तीन घंटे में मिला लापता मासूम, परिजनों ने जताया आभार

Tue, 09 Jun 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Missing child found within three hours, family expresses gratitude
बहसूमा। बरामद अरनव की फोटो
बहसूमा। कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने आए एक परिवार का तीन वर्षीय मासूम पुत्र अचानक लापता हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील के थाना ककरौली निवासी गुलसनब्बर अपने परिवार के साथ कस्बा निवासी दिलशाद के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उनका तीन वर्षीय पुत्र अरनव अचानक भीड़ में लापता हो गया। उसका काफी देर तक कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को जानकारी दी गई। परिजनों की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया और लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक अरनव को मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि तीन वर्षीय अरनव को मुख्य बाजार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बहसूमा। बरामद अरनव की फोटो

बहसूमा। बरामद अरनव की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed