फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing businessman's body found in warehouse

लापता व्यापारी का शव गोदाम में मिला

Sat, 29 Oct 2022 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Missing businessman's body found in warehouse
लापता व्यापारी का शव गोदाम में मिला
विज्ञापन

मेरठ। भगवतपुरा में दो दिन से लापता व्यापारी विजेंद्र वर्मा (65) का शव शुक्रवार को गोदाम में मिला। परिजनों ने अनहोनी का अंदेशा जताई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में बीमारी के चलते मौत होना पाया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ ब्रह्मुपरी बृजेश सिंह के मुताबिक, विजेंद्र वर्मा का पुस्तकों पर लेमिनेशन का काम था। भगवतपुरा में घर के पास ही उनका गोदाम था। दो दिन पहले विजेंद्र लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिले। शुक्रवार को परिवार का एक युवक गोदाम में पहुंचा, वहां विजेंद्र का शव मिला। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि विजेंद्र बीमार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे। ब्यूरो
बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पकडे़
फोटो
परतापुर। शताब्दीनगर स्थित अध्ययन स्कूल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चुराई गई दो बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में नतिन पाल निवासी रिठानी, निखिल निवासी बक्सर, अमित निवासी बिराल थाना बुढ़ाना व सोनू निवासी भूडपुर थाना भावनपुर हैं। उन्होेंने बताया कि मेडिकल और रेलवे रोड क्षेत्र से बाइकें चुराई थीं। चुराई गई बाइकें तीन-तीन हजार रुपये तक में बेच देते थे। अन्य क्षेत्रों में भी उन्हाेंने वारदात कीं। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने गांजा तस्कर जाकिर कॉलोनी निवासी जिबरान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के दौरान पकड़ा था। पुलिस ने बताया कि गांजे की तस्करी कर बेचा करता था। उधर, सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रिठानी में युवक ने की खुदकुशी
परतापुर। रिठानी में 36 वर्षीय रिंकू ने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार भाई दूज पर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी मायके चली गई थी। वह चार बच्चों को भी यहीं छोड़कर चली गई। रिंकू गाड़ी चलाता था। रिठानी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। संवाद
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा
परतापुर। दुष्कर्म के आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को महिला ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आरोपी युवक जौनपुर गांव का है। पीड़िता का आरोप है कि युवक घर पर आता-जाता था। एक दिन युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। महिला का कहना है कि केस दर्ज करने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका पति आर्मी में है। इंस्पेक्टर परतापुर बिरेंद्र सिंह बिसारे का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद

इटायरा के जंगल में लगी आग
परतापुर। इटायरा के जंगल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। आग से पेड़ और झाड़ियंा जल गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed