फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   misdeed victim hangs herself Fed up with threats in Muzaffarnagar

नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम: धमकी से अजीज आकर दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी; आरोपी दे रहा था धमकी

Fri, 02 Feb 2024 09:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 09:16 PM IST
सार

जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना में धमकी से अजीज आकर दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बेटी से दुष्कर्म की घटना के बाद महिला ने आरोपी राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन, गांव में उन्हें जान का खतरा बना हुआ था।

विज्ञापन
misdeed victim hangs herself Fed up with threats in Muzaffarnagar
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना में धमकी से अजीज आकर दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बेटी से दुष्कर्म की घटना के बाद महिला ने आरोपी राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन, गांव में उन्हें जान का खतरा बना हुआ था।

विज्ञापन


जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना के कुरथल निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी ने आरोपी की धमकी से तंग आकर शुक्रवार को चुन्नी से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन


जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना के कुरथल निवासी एक महिला की 17 वर्षीय बेटी के साथ एक माह पहले पल्लवपुरम के भरत विहार कॉलोनी निवासी वीरपाल के मकान में किराये पर रहने आई थी। महिला ने बताया कि बेटी के अलावा उसके दो छोटे बेटे हैं। वह दो हजार रुपये महीने के किराये पर रह रही थी। पति की मृत्यु हो जाने के कारण महिला राज मिस्त्री के यहां मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार, गोला गांव निवासी राजीव ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उन्होंने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद लगातार वह तारीख पर जा रहे थे। महिला ने बताया कि दो दिन से लगातार तारीख होने के चलते वह मुजफ्फरनगर बेटी के साथ जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने हाथापाई करते हुए मुकदमा वापस ना लेने पर गोली मारने की धमकी दी।

धमकी के बाद से ही महिला और किशोरी डरी हुई थी। शुक्रवार को महिला मजदूरी पर चली गई। इस दौरान घर पर मौजूद बेटी ने अपनी चुन्नी से एक खंटूी से बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम जब महिला घर पहुंची तो उसने बेटी को लटका पाया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मकान मालिक और पड़ाेसी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के शव को नीचे उतारा और फॉरेंसिक टीम को जानकारी दी। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दहशत के चलते छोड़ा गांव, तारीख पर दी जा रही थी धमकी
बेटी से दुष्कर्म की घटना के बाद महिला ने आरोपी राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन, गांव में उन्हें जान का खतरा बना हुआ था। लगातार उन्हें धमकी दी जा रही थी, जिस कारण महिला ने दहशत के चलते गांव छोड़ दिया था और एक माह पहले दो हजार महीने का कमरा लेकर पल्लवपुरम में एक राज मिस्त्री के साथ मजदूरी शुरू कर दी। गांव छोड़ने के बाद भी आरोपी लगातार महिला के परिवार को धमकी दे रहे थे।

मुजफ्फरनगर तारीख पर जाने के दौरान उन्हें हर बार धमकी दी जाती, जिस कारण परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था। मृतका की मां के अनुसार दो दिन से लगातार तारीख पर मिल रही धमकी के कारण किशोरी बुरी तरह से डरी सहमी थी। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला का कहना था कि जिस बेटी को न्याय दिलाने के लिए गांव छोड़ा उसने ही आत्महत्या कर ली। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। 


किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दुष्कर्म के आरोपी पर मृतका की मां धमकी देने का आरोप लगा रही है। बुढ़ाना पुलिस से पुराने मुकदमें को लेकर संपर्क साधा जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच की जा रही है। 
जयप्रकाश यादव, थाना प्रभारी पल्लवपुरम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed