फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants tried to rob chain of woman on Sharda Road in Meerut

Meerut : गोल-गप्पे खाकर लौट रही महिला से लूट का प्रयास, बदमाशों ने चेन पर मारा झपट्टा, घटना CCTV कैमरे में कैद

Mon, 23 Jan 2023 06:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Jan 2023 06:21 PM IST
सार

Meerut News : गोल-गप्पे खाकर लौट रही महिला से लूट का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने महिला की चेन पर झपट्टा मारा। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Miscreants tried to rob chain of woman on Sharda Road in Meerut
सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ब्रह्मपुरी के शारदा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। बताया गया कि बदमाशों के हाथ में लॉकेट आया और उसे ही लेकर भाग निकले। हालांकि चेन महिला के गले में ही अटक गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी की रहने वाली महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ शारदा रोड पर गोल-गप्पे खाने आई थी। इसके बाद वह पैदल ही वापस घर जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन लूटने का प्रयास किया। गनीमत रही की चेन गले में ही अटकी रह गई और महिला ने शोर मचा दिया। वहीं महिला के शोर मचाते ही बदमाश चेन छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ससुर कर रहा ये अजीब जिद, शिकायत करने पर पति ने की मारपीट, पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

वहीं आसपास के दुकानदारों का कहना है कि बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने का लॉकेट तोड़कर ले गए। चेन महिला के गले में ही अटक गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कमिश्नरी कार्यालय में धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान, युवक ने दी पलायन की चेतावनी

सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि महिला से लूट का प्रयास हुआ है। बाकी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed