फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants stole 400 pigeons worth Rs 10 lakh

Meerut News: 10 लाख की कीमत के 400 कबूतर चोरी कर ले गए बदमाश

Tue, 18 Feb 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Miscreants stole 400 pigeons worth Rs 10 lakh
लिसाड़ी गांव में निर्माणाधीन मकान पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गांव में एक घर की छत से बदमाश करीब 400 कबूतर चोरी कर ले गए। इनकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाश बराबर में निर्माणाधीन मकान से सीढ़ी लगाकर छत तक पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
लिसाड़ी गांव निवासी हाजी कय्यूम को कबूतर पालने का शौक है। उन्होंने बताया कि कबूतरों को लड़ाने के साथ ही वह इनके मांस का भी कारोबार करते हैं। करीब 20 साल से यह काम कर रहे हैं। इसमें अच्छी आमदनी हो जाती है। आरोप है कि रविवार देर रात बदमाश बराबर में निर्माणाधीन मकान से सीढ़ी लगाकर उनकी छत तक पहुंचे और 400 कबूतर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह वह छत पर दाना डालने पहुंचे तो वहां एक भी कबूतर नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

---
मसककली से लेकर गजरा तक कई नस्लों के थे कबूतर
हाजी कय्यूम ने बताया कि उनके पास कोलकाता, सहारनपुरी कलसिरा, कलर्स और मद्रासी नस्ल के कबूतर हैं। अपने कबूतरों के नाम उन्होंने बादशाह, मसककली, गजरा, कलदुमा, दुबाज, गजरा आदि रख रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
400 कबूतर कैसे ले गए बदमाश
बदमाश हाजी कय्यूम के मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचे और 400 कबूतर चोरी कर ले गए, यह सुनकर आसपास के लोग और पुलिस भी हैरान हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि 400 कबूतरों को चोरी कर ले जाना आसान नहीं है। जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed