{"_id":"6a6f7a8fd73121b15f0d4af5","slug":"miscreants-robbed-a-jeweller-in-falavda-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113066-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदमाशों ने फलावदा में सराफ को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदमाशों ने फलावदा में सराफ को लूटा
विज्ञापन
- हथियारों के बल पर आतंकित कर नकदी और स्कूटी लूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। महलका मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर ज्वेलर्स से स्कूटी और नकदी लूट ली। पीड़ित ने घटना के संबंध में फलावदा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। सीओ मवाना ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक, बड़ा गांव निवासी राहुल कुमार रस्तोगी की गांव महलका में ज्वेलर्स की दुकान करता है। राहुल कुमार ने बताया वह रविवार देर शाम दुकान बंद कर स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव के लिए चले थे। वह महलका गांव से कुछ ही दूर पहुंचे तभी पीछे से आए बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उसे रोक लिया। हथियार बंद बदमाशों ने आतंकित करते हुए उससे स्कूटी व नकदी लूट ले गए। पीडित ने किसी तरह अपने गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। परिजन व पीड़ित राहुल कुमार ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची और पीडित से जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित का कहना है कि नकदी उसने गिनी नहीं थी। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश में लगी है। सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। पुलिस की तीन टीम लगाई गई है।
-- -- -- -- -- -- -