{"_id":"6ae22dccc33f9eb5a203bb85","slug":"miscreants-robbed-a-couple-traveling-on-a-scooter-of-their-mobile-phone-in-lalkurti-meerut-news-c-72-1-mct1011-161886-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लालकुर्ती में स्कूटी सवार दंपती से बदमाशों ने मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लालकुर्ती में स्कूटी सवार दंपती से बदमाशों ने मोबाइल लूटा
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर स्कूटी से शॉपिंग कर लौट रहे दंपती से बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। बदमाश सिविल लाइन थाने की ओर भाग गए। पीड़ित गंगानगर निवासी सनी व उनकी पत्नी ने स्कूटी से बदमाशों का पीछा शुरू किया। बदमाश बाइक लेकर तेज रफ्तार में गायब हो गए। पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू कर दी है।
गंगानगर निवासी सनी शर्मा ने लाल कुर्ती थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पत्नी के साथ बुधवार को आबूलेन पर करवाचौथ की शॉपिंग करने के लिए आए थे। शॉपिंग करने के बाद दोनों स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच दंपती माल रोड पर पीर के पास पहुंचे। आरोप है कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे बैठी उनकी पत्नी से मोबाइल लूट लिया। दंपती ने स्कूटी से बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, मगर बदमाश बाइक लेकर भाग गए।
महिला ने सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद दंपती लालकुर्ती थाने पहुंचा। दिन दहाड़े दंपती से मोबाइल लूट की घटना ने पुलिस की गश्त की पोल खोलकर रख दी है। मोबाइल लूट के बाद से पीड़ित दंपती परेशान है। पीड़िता ने पुलिस से मोबाइल दिलाने की मांग की। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाशों की तलाश में दो टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --