फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants opened fire on house of Taufiq in Mainaputhi village of Meerut and family in panic

Meerut : हमलावरों ने मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से गांव में मचा हड़कंप, दहशत में परिवार

Sat, 27 Jan 2024 11:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jan 2024 11:38 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के मैनापूठी गांव में शनिवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने एक मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहीं, गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। उधर, पीड़ित परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
Miscreants opened fire on house of Taufiq in Mainaputhi village of Meerut and family in panic
हमलावरों ने मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में थाना सरूरपुर के गांव मैनापूठी में शनिवार देर रात एक मकान पर बाइक सवार हमलावर फायरिंग कर फरार हो गए। अंधाधुध हुई फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिवार से जानकारी की।

विज्ञापन


गांव मैनापूठी में मुख्य मार्ग पर तौफीक पुत्र रिसाल का मकान है। शनिवार देर रात वे अपने मकान के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने आकर नाम लेते हुए आवाज लगाई। बाहर आने पर बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही की फायर उनसे बचते हुए दीवार में जा घुसा। इस दौरान मौका पाकर पीड़ित ने ईंट फेंक कर शोर मचाया। तभी बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की वारदात से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

वहीं, पीड़ित परिवार में दहशत बनी हुई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने माैके पर पहुंच कर मौका मुआयना कर वारदात के बारे में जानकारी की। बताया गया कि पीड़ित परिवार का पुत्र वधु को लेकर उसके मायके वालों से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर पीड़ित परिवार ने पुत्र वधु के मायके पक्ष द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार

विज्ञापन

बताया गया कि अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed