फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   miscreants looted jewelry & cash and then bride shot In Meerut

यूपी: मेरठ में दुल्हन की गोली मारकर हत्या, ज्वैलरी, कार और नकदी भी लूटी

Sun, 29 Apr 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 29 Apr 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
miscreants looted  jewelry & cash and then bride shot In Meerut
मंजल सैनी, एसएसपी - फोटो : ani
यूपी में बदमाशों का कहर देखने को मिला। बदमाशों ने बारात को निशाना बनाया। उन्होंने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर ज्वैलरी नकदी और सजी हुई कार लूट ले गए। 
विज्ञापन


दौराला में एनएच-58 हाईवे पर शुक्रवार रात बदमाशों ने कोहराम मचा दिया। बदमाशों ने गाजियाबाद से जा रही एक बारात को निशाना बनाया। बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कार में बैठी दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


कार में बैठे दो साल के बच्चे, दूल्हे समेत पांच लोगों को बदमाशों ने बेहरमी से पीटा। वारदात की जानकारी लगने पर एसएसपी समेत पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंची। घायलों को मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वारदात दौराला थानाक्षेत्र के मटौर गांव के पास शुक्रवार रात 11 बजे हुई है। मुजफ्फरनगर के मिमराना रोड निवासी साहवेज पुत्र शमशाद की बारात गाजियाबाद स्थित मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नाहल में हाजी फरमान के यहां गई थी। 

रात को दूल्हा साबिर अपनी दुल्हन महरिश परवीन उर्फ फरहाना को लेकर वापस मुजफ्फरनगर स्विफ्ट से लौट रहे थे। एनएच-58 हाईवे पर मटौर गांव के सामने कार सवार बदमाशों ने दूल्हे के गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने दूल्हा, दुल्हन समेत कार में बैठे लोगों ने लूट शुरू कर दी। बदमाशों ने गनपाइंट पर लेकर दुल्हन से जेवर उतरवाए, फिर गाड़ी में रखा दो लाख रुपये का कैश ले लिया है। कार में बैठी साबिर की बहन बुशरा से जेवर उतरवा लिए और जीजा सलमान और चालक ओँकार पुत्र ब्रजपाल निवासी मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर के सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। 

बुशरा के दो साल के बेटे को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीने में गोली मारकर दुल्हन महरिश परवीन की हत्या कर दी। हवाई फायरिंग कर दूल्हे की स्विफ्ट कार लूटकर फरार हो गए। 

थोड़ी देर बाद पीछे से आ रही बारात की अन्य गाड़ियों से खून से लथपथ दुल्हन को आनन फानन में मंसूरपुर स्थित अस्पताल में भेजा गया, जहां उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ा।

सीओ दौराला पकंज कुमार, इंस्पेक्टर दौराला  मनोज मिश्रा मौके पर पहुंच गए। एसएसपी मंजिल सैनी भी रात घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर जनपद में चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed