फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants kidnapped a woman, killed her and threw her body in the field

Meerut : शामली में महिला का अपहरण कर मांगे एक लाख और जेवरात, बाद में हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 03 Feb 2024 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 12:16 AM IST
सार

नहीं देने पर पत्नी का अपहरण कर लिया । पति को रुपये और जेवरात लेने घर भेज दिया। पति पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा तो आरोपी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर चुके थे और मौके से फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
Miscreants kidnapped a woman, killed her and threw her body in the field
साहिबा... file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी को कैराना से लेकर लौट रहे पति से अंबेहटा गांव के जंगल में चार युवकों ने एक लाख रुपये और जेवरात की मांग की। नहीं देने पर पत्नी का अपहरण कर लिया । पति को रुपये और जेवरात लेने घर भेज दिया। पति पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा तो आरोपी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर चुके थे और मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पाते ही एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पति ने पहली पत्नी के परिवार के चार सदस्यों पर दूसरी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कांधला के मोहल्ला खैल का रहने वाला 25 वर्षीय सुल्तान घरों में चिनाई कर परिवार का पालन पोषण करता है। सुल्तान ने शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे कांधला पुलिस को सूचना दी कि उसने एक माह पूर्व ही कैराना की रहने वाली साहिबा 22 वर्ष से शादी की थी। उसका पहली पत्नी बुढ़ाना की रहने वाली शिबा से विवाद चल रहा है। देर रात वह पत्नी साहिबा को स्कूटी पर लेकर कैराना से कांधला के लिए आ रहा था। 
विज्ञापन


जैसे ही वह अंबेहटा के पास पहुंचा तो ईख के खेत के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उन्हें रुकवा लिया। चारों उसकी पहली पत्नी के परिवार के सदस्य थे। कहा कि एक लाख रुपये और जेवरात लाकर दो वरना उसकी पत्नी साहिबा को नहीं जाने देंगे, उसको जान से मार दिया जाएगा। दहशत के कारण वह स्कूटी पर सवार होकर घर पर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अंबेहटा के जंगल में ईख के खेत में साहिबा का शव पड़ा हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई। मामले की सूचना पाते ही एएसपी, सीओ भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुल्तान ने पहली पत्नी के परिवार के चार सदस्यों पर हत्या की आशंका जताई है।


सुल्तान ने पहली पत्नी के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष कुमार सिंह, एएसपी शामली

चार माह से चल रहा विवाद
साहिबा के ससुर हाजी अहसान ने बताया कि बेटे सुल्तान का पहली पत्नी से करीब चार माह से विवाद चल रहा है। पुलिस में भी पहली पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट भी हुई थी। कहा कि इसी रंजिश में साहिबा की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed