फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mirzapur's Saurabh is awakening the spirit of yoga in China

चीन में योग की अलख जगा रहा मिर्जापुर का सौरभ

Wed, 10 Mar 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur's Saurabh is awakening the spirit of yoga in China
चीन में योग की अलख जगा रहा मिर्जापुर का सौरभ
विज्ञापन

रोहटा। रोहटा ब्लॉक के गांव मिर्जापुर निवासी सौरभ शर्मा विदेश में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से लोगों को रू-ब-रू करवा रहे हैं। चीन के मुदांजियांग शहर में सैकड़ों लोगों को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के गुर सिखा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने सौरभ को बधाई दी है।
गांव मिर्जापुर निवासी राजेंद्र शर्मा के पुत्र सौरभ शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा, बागपत से प्राप्त की। इसके बाद बीबीए व एमबीए की शिक्षा पूर्ण की। उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश से योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर देश-विदेश में भारतीय योग संस्कृति के प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया। उन्होंने गांधीधाम गुजरात में करीब दो वर्ष तक योग इंस्टीट्यूट में अनेक लोगों को लाभान्वित किया।
विज्ञापन

वर्तमान में सौरभ चीन के मुदांजियांग शहर में योगा डिवाइन फिटनेस कंपनी में वरिष्ठ योग शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वह चीन में हजारों लोगों को आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान से लेकर आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में बड़ी संख्या में युवा योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद को सीखने में रुचि ले रहे हैं। जिसके चलते विदेशों में भारतीय युवा योग को अपना करियर का हिस्सा बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed