फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor injured in sharp-edged weapon attack

Meerut News: नाबालिग पर धारदार हथियार से हमले में घायल

Wed, 01 Apr 2026 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Minor injured in sharp-edged weapon attack
सरधना। थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में मंगलवार रात 13 वर्षीय नाबालिग पर गांव के ही कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित के पिता दीनू उर्फ दीन मोहम्मद ने बताया कि उनका बेटा रहमान घर से निकल रहा था तभी कुछ आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज के साथ मारपीट की। घायल बच्चा किसी तरह अपने घर पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल नाबालिग को परिजन थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed