फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor girl kidnapped and raped in a cafe

Meerut News: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर कैफे में किया दुष्कर्म

Tue, 28 Jan 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Minor girl kidnapped and raped in a cafe
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के मोहल्ला पटेेल नगर से बाइक सवार दो दोस्त कक्षा दस की नाबालिग छात्रा को गणतंत्र दिवस वाले दिन बाइक पर बैठा कर अपहरण कर ले गए। छात्रा को कैफे में ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके फोटो भी बनाए। उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों व कैफे संचालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक नगर के एक कॉलेज में कक्षा बारह के छात्र हैं।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा पटेल नगर स्थित एक दुकान से दोपहर में सामान खरीदने आई थी। गांधी नगर निवासी मुख्य आरोपी विशाल उर्फ अभय अपने गांधी नगर निवासी दोस्त अंकित के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों दोस्त डरा धमका कर छात्रा को बाइक पर बैठा कर गए। विश्वकर्मा चौक के पास एक कैफे में ले जाकर विशाल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान उसका दोस्त कैफे में बाहर बैठा रहा। आरोप है कि छात्रा के फोटो भी बनाए गए। घटना के बाद दोनों जाते समय घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि पीड़िता को साथ लेकर रविवार रात में परिजन नई मंडी कोतवाली पहुंचे थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपियों व कैफे संचालक शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी अक्षय शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कैफे संचालक व एक युवक सहयोगी बने थे। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। कैफे को बंद करा दिया। उसे सील करने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी दी। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। ज्ञात रहे कि नगर के कैफे में गलत गतिविधि के कई मामले में सामने आ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed