{"_id":"69c1225fdbe577352c0b7668","slug":"minor-girl-dies-by-suicide-after-alleged-harassment-in-saharanpur-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित नहीं बेटियां: सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित नहीं बेटियां: सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटककर दी जान
Mon, 23 Mar 2026 04:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:52 PM IST
सार
सहारनपुर में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान 16 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में छेड़छाड़ और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक 16 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमरे में फंदे पर लटकी मिली किशोरी
घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी की है। रविवार देर रात किशोरी ने कमरे में छत के पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर किशोरी को फंदे से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शोभित विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला शव, बिहार निवासी थी प्रिया
विज्ञापन
पिता ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप
मृतका के पिता का आरोप है कि एक युवक उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे किशोरी मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले किशोरी की अपनी बड़ी बहन से भी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह और अधिक तनाव में आ गई थी।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।