फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor Girl Assault Case in Gangangar Hotel, Accused Absconding, No Action on Hotel Owner Yet

Meerut: होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप,आरोपी अब भी फरार, होटल संचालक पर कार्रवाई नहीं

Sat, 08 Nov 2025 04:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Nov 2025 04:48 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में होटल इल्यूजन इन होम स्टे में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी युवक अभी फरार है। होटल संचालक पर भी कार्रवाई की मांग तेज है। हिंदू संगठनों ने कहा-इलाके में दर्जनों होटल बिना मानकों के चल रहे हैं।

विज्ञापन
Minor Girl Assault Case in Gangangar Hotel, Accused Absconding, No Action on Hotel Owner Yet
होटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल इल्यूजन इन होम स्टे में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर है। वहीं, होटल संचालक के खिलाफ भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों में रोष बढ़ गया है।

विज्ञापन

 

कैसे हुई घटना
पीड़ित 15 वर्षीय छात्रा शहर के गंगानगर इलाके की रहने वाली है और कक्षा 12 की छात्रा है। परिजनों के अनुसार 31 अक्टूबर की रात, जब घर पर कोई नहीं था, तब भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी नितेश कुमार उसे बहला-फुसलाकर होटल ले गया।

होटल में बिना पहचान पत्र की जांच किए दोनों को प्रवेश दिया गया। रात में युवक छात्रा को घर के बाहर छोड़कर चला गया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। घर लौटे परिजनों को छात्रा ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद गंगानगर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी और होटल संचालक दोनों पर सवाल
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी युवक फरार है। होटल संचालक अजीत गर्ग से पुलिस ने केवल शुरुआती पूछताछ की और वह शनिवार को थाने में खुला घूमता मिला। होटल मैनेजर का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी अन्य लड़कियों के साथ यहां आता रहा है।

थाना प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार  आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। होटल संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

हिंदू संगठनों का ट्वीट और रोष
बजरंग दल के बंटी बजरंगी ने घटना पर मुख्यमंत्री और एडीजी को टैग करते हुए ट्वीट किया।
ट्वीट में कहा गया-गंगानगर क्षेत्र में 100 से अधिक होटल खुल गए हैं। यहां कोई पर्यटन स्थल नहीं है, फिर भी होटलों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। नाबालिग को बिना पहचान जांच के प्रवेश क्यों दिया गया?  संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गंगानगर में होटल कारोबार पर बड़े सवाल
गंगानगर क्षेत्र में करीब 100 से अधिक होटल चल रहे हैं, जबकि यह कोई पर्यटन क्षेत्र नहीं है।स्थानीय लोगों का आरोप है कई होटल बिना फायर एनओसी, पर्यटन विभाग प्रमाणपत्र और बिल्डिंग स्वीकृति के चल रहे हैं। कुछ होटलों में बाहर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक कार्य कराए जाने की शिकायतें पहले भी हुई हैं। स्कूल-कॉलेज यूनिफॉर्म में भी छात्र-छात्राओं को एंट्री दी जाती है, जबकि सरकार ने इसे स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed