{"_id":"64cac01323c8c5889c0b52d4","slug":"minister-of-state-handed-over-a-check-of-rs-12-lakh-to-the-victims-family-in-dhanpur-meerut-news-c-40-1-smrt1041-1292-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धनपुर में राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सौंपा 12 लाख रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धनपुर में राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सौंपा 12 लाख रुपये का चेक
Thu, 03 Aug 2023 09:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:10 AM IST
सार
गांव धनपुर में सड़क हादसे में हुई एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में बुधवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिजनों को 12 लाख रुपये का चेक सौंपा है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री दिनेश खटीक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मवाना के गांव धनपुर में सड़क हादसे में हुई एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में बुधवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिजनों को 12 लाख रुपये का चेक सौंपा है।
बीते माह धनपुर निवासी जयपाल के परिवार के छह सदस्य खाटू श्याम जा रहा थे। एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रही बस ने गाड़ी में टक्कर मार दी थी। जिसमें जयपाल के एक पुत्र, दो पुत्रवधु, दो पौत्र तथा एक पौत्री की मौत हो गई थी। जबकि एक पुत्र तथा एक पौत्र घायल हो गए थे।
घटना के बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने गांव में जाकर पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया था।
जिसके तहत राज्यमंत्री ने पीएम किसान निधि से पांच लाख रुपये का चेक पीड़ित परिवार को दिलाया था। आरिष्टी में दो लाख रुपये अपने निजी खाते से दिए थे।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एसडीएम से रिपोर्ट बनवाकर अपना पत्र लगाकर सीएम के यहां स्वयं लेकर गए थे तथा वहां से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये स्वीकृत कराया। बुधवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने गांव पहुंचकर जयपाल सिंह को 12 लाख रुपये का चेक सौंपा। संवाद