{"_id":"6519da0120c870851201f4c7","slug":"minister-of-state-and-deputy-chief-minister-did-not-attend-athawale-rally-meerut-news-c-14-1-mrt1050-346661-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ‘आठवले’ की रैली में नहीं पहुंचे राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ‘आठवले’ की रैली में नहीं पहुंचे राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
Mon, 02 Oct 2023 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से साकेत स्थित आईटीआई पार्क में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया गया। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री डाॅ. रामदास आठवले व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद नहीं पहुंचे। भाजपा नेताओं के होर्डिंग में फोटो लगे थे, लेकिन वे भी दूरी बनाए रहे। प्रदेश अध्यक्ष डा. पवन भाई गुप्ता ने पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने और बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को हमें साथ लेकर चलना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां जुटे लोग हर वर्ग और मेरठ मंडल से आए हैं, जो अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 16 सीटों पर पराजित हुई थी, ऐसे में उनसे इनमें से पांच सीटों की मांग की जा रही है। वह सीटें कौन सी होंगी, इस पर जल्द ही मंथन कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
डा. पवन भाई गुप्ता ने कहा कि पार्टी बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचने का आह्वान किया। प्रदेश कमेटी के विनोद कुमार सागर, छोटे खान, बच्चू सिंह चौहान, अभिनव सिंघल, रूचि शुक्ला, नन्हेलाल वर्मा, अब्दुल सलाम, सलीम मलिक आदि मौजूद रहे। मेरठ मंडल के पूरे जिले से लोग बसों में पहुंचे और सभी जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।