{"_id":"5d8bb1fa8ebc3e016e028308","slug":"minister-mahendra-nath-pandey-says-india-will-become-the-world-s-largest-working-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय बोले- दुनिया की सबसे बड़ी वर्किंग फोर्स बनेगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय बोले- दुनिया की सबसे बड़ी वर्किंग फोर्स बनेगा भारत
Wed, 25 Sep 2019 11:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
भारत दुनिया की सबसे बड़ी वर्किंग फोर्स बनने जा रहा है। इस प्लान को सफल बनाने के लिए कौशल विकास मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए कौशल विकास केंद्र, योजना और उद्यमशीलता से जुड़े विभाग युवाओं को जोड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फादर ऑफ नेशन पर मोदी के बयान पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मोदी जी की पूरे देश में स्वीकार्यता को देखकर ही ट्रंप ने ऐसा कहा। डॉ. पांडेय दीनदयाल सेवा संस्थान की ओर से पंडित दीनदयाल जयंती पर चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार का हर विभाग कश्मीर की बेहतरी के लिए काम कर रहा है। राज्यों में एक व्यक्ति के विकास के लिए तीन से चार हजार की राशि दी जाती है। वहीं, कश्मीर में एक व्यक्ति के विकास के लिए 27 हजार रुपये दिए जाते थे, लेकिन पहुंचते नहीं थे।
विज्ञापन
अब यह बजट हर व्यक्ति के विकास के लिए पहुंचेगा। यह व्यवस्था पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कर दी है। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय की परिकल्पना इस संसार को दी। उनके प्रयास व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से मुगलसराय स्टेशन का नाम पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया।
उन्होंने कहा कि उनके सुझाव पर केन्द्र सरकार ने चार अंत्योदय एक्सप्रेस व एक एकात्मता एक्सप्रेस चलायी है। कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ने भारत माता व पंडित दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने पुरा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, युवाओं के लिए कही ये बात
बच्चों को दिए पुरस्कार
इस अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान ने पूर्व में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इसमें जूनियर वर्ग में छह व सीनियर वर्ग में छह बच्चों को पुरस्कार मिला। वहीं 47 बच्चों को एक हजार रुपये व 11 बच्चों को 500 रुपये नगद छात्रवृत्ति भी दी गई।
ये रहे मौजूद
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, कांता कर्दम, विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष रविंद्र भडाना, दर्शन लाल अरोड़ा, अजय गुप्ता, सेवा संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, महामंत्री डा.ब्रज भूषण शर्मा, विवि की प्रति कुलपति वाई विमला आदि मौजूद रहीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/