फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister in charge in Meerut: Asim Arun said – earlier there was hesitation

मेरठ में प्रभारी मंत्री: असीम अरुण बोले- पहले हिचकती थीं, अब बदमाशों को गोलियों से जवाब दे रही सरकार

Thu, 04 Jun 2026 08:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 04 Jun 2026 08:18 PM IST
सार

Meerut News: प्रभारी मंत्री असीम अरुण बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले टू लेन सड़क से दिल्ली से आने में लगते थे घंटों, अब रैपिड से मिनटों में आ गया। मेरठ अब पूरी तरह बदल गया है। 

विज्ञापन
Minister in charge in Meerut: Asim Arun said – earlier there was hesitation
मेरठ पहुंचे प्रभारी मंत्री असीम अरुण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले की सरकारों में पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई से हिचकती थी लेकिन अब सरकार गोली से बदमाशों को जवाब दे रही है। विकसित भारत की यात्रा मेरठ से शुरू होकर पूरे देश में फैल रही है। जब मेरठ में पोस्टिंग थी, तो दिल्ली तक टू लेन सड़क थी लेकिन अब नमो भारत से सफर कर मेरठ आया तो पूरी तरह से बदला हुआ मेरठ दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने यह बातें पत्रकार वार्ता में की। 
विज्ञापन



 

Minister in charge in Meerut: Asim Arun said – earlier there was hesitation
प्रभारी मंत्री का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। अब इज डूइंग की तर्ज पर इजी गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का जोर ऑटोमेशन पर है। इस तरह की व्यवस्था बनाई जा रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अखिलेश यादव के फर्जी एनकाउंटर के आरोप पर उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में पुलिस हिचकती थी लेकिन अब बदमाशों को जवाब गोली से दे रही है। तब बदमाश माफिया थे और नेता, जनप्रतिनिधि तक होते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। पहले की सरकारों में लड़कियां क्या लड़कों को भी शाम के बाद घर से जाने नहीं दिया जाता था लेकिन अब वे बेखौफ हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ एनसीआर का केंद्र है और यहां हो रहा विकास सरकार की प्राथमिकता दर्शाता है। बाद में उन्होंने एनेक्सी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। 
महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, डॉक्टर चरण सिंह लिसाड़ी, नरेश त्यागी, आलोक सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed