फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Babyrani Maurya said that Anganwadi centers will made smart in every district of state

UP: मंत्री बेबीरानी बोलीं- हर जिले में आंगनबाड़ी सेंटर बनाए जाएंगे स्मार्ट, 'बच्चों की शिकायत बर्दाश्त नहीं'

Sat, 09 Mar 2024 11:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Mar 2024 11:54 PM IST
सार

Meerut News : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार की मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में आंगनबाड़ी सेंटर स्मार्ट बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि महिलाओं और बच्चों की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Minister Babyrani Maurya said that Anganwadi centers will made smart in every district of state
मेरठ पहुंचीं मंत्री बेबीरानी मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार की मंत्री बेबीरानी मौर्य ने मेरठ में शनिवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में आंगनबाड़ी सेंटर स्मार्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना महिला कल्याण और बाल विकास पर फोकस है।

विज्ञापन


मंत्री बेबीरानी मौर्य शनिवार दोपहर दो बजे बजे सर्किट हाउस पहुंच गईं। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रवि प्रकाश, संदीप खटीक, आयुष खटीक, सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला, विनेश विद्यार्थी, शिवम जाटव, रतन अब्दुल्लापुर ने बेबीरानी मौर्य का सम्मान किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि जीरो टॉलरेंस पर काम कीजिए। उन्होंने आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला कल्याण और बाल विकास से संबंधित कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी मृदुभाषा का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed