फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Millions of theft by breaking the lock in the Idea Center

Idea के आउटलेट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 03 Nov 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 03 Nov 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Millions of theft by breaking the lock in the Idea Center
आईडिया सेंटर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रुड़की रोड पर मोदीपुरम चौकी से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनी के आउटलेट से चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव आउटलेट खोलने पहुंचा। इसके बाद उसने मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज वन निवासी नितिन चौहान ने रुड़की रोड मेन मार्केट में आइडिया का आउटलेट खोल रखा है। बीती रात मेरठ के प्रहलाद नगर निवासी एक्जीक्यूटिव सुमित और जाकिर कालोनी निवासी मोनिस आउटलेट बंद कर घर गए थे। शुक्रवार सुबह दस बजे मोनिस आउटलेट खोलने पहुंचा तो ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर मालिक नितिन चौहान और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मोनिस ने बताया कि बदमाश एक 32 इंच की एलसीडी, दो बड़ी बैट्री, दो टीएफटी स्क्रीन, एक ऐसी वोल्टेज मीटर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल ले गए। सूचना पर मोदीपुरम चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पढ़ें : नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगे थे कैमरे

Millions of theft by breaking the lock in the Idea Center
ताला तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

रुड़की रोड व्यस्तम मार्ग है। यहां मार्ग के दोनों और दुकानें बनी हैं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास की दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस ने दुकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे तलाशे, लेकिन मार्केट में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला। 

कहां गश्त कर रह थी पुलिस
चोरी की इस घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी है। चौकी से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे गए। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

जल्द खुलासा करेंगे
एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली है। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की है। पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed