फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Millions of rupees of fish stolen from the pond, eight nominated and 10 unidentified against Tahrir

मेरठ : तालाब से लाखों रुपये की मछली चोरी, आठ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर

Sun, 14 Mar 2021 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 14 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Millions of rupees of fish stolen from the pond, eight nominated and 10 unidentified against Tahrir
मछली -file - फोटो : अमर उजाला

फलावदा क्षेत्र के एक तालाब से शनिवार को लाखों रुपये की मछली की चोरी का आरोप लगाते हुए ठेकेदार ने आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों ने तालाब पर अपना मालिकाना हक भी बताया है, जबकि नगर पंचायत तालाब को अपनी भूमि पर बता रही है। तालाब के ठेके के मामले का विवाद भी कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला खाराकुआं निवासी मिनहाजुद्दीन ने नगर पंचायत से वर्ष 2017 में तालाब को 10 वर्ष के लिए 39,100 रुपये प्रति वर्ष ठेके पर लिया था। तालाब में मत्स्य पालन हो रहा था। शनिवार को बिना ठेकेदार की अनुमति के कुछ लोगों ने तालाब पर मालिकाना हक जताते हुए लाखों रुपये की मछली पकड़ ली।
विज्ञापन


ठेकेदार ने आठ लोगों को नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मछली चोरी की तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाना प्रभारी शिवपुर भदोरिया का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह का कहना है कि तालाब की भूमि नगर पंचायत की है। नगर पंचायत और ठेकेदार के बीच विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। अगर कोई व्यक्ति मालिकाना हक जताकर बैनामा, फरद आदि दिखाता है तो उसको नियम अनुसार लेखपाल को बुलाकर दिखाया जाएगा। सरकारी भूमि एवं तालाब पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed