{"_id":"6085e3d88ebc3e59100868d5","slug":"milk-rate-down-by-few-dairy-owner-meerut-news-mrt536015981","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में कुछ डेयरी संचालकों ने दूध के दाम घटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंकरखेड़ा में कुछ डेयरी संचालकों ने दूध के दाम घटाए
विज्ञापन

मेरठ। शहर में विवाह सीजन और रमजान के बीच कंकरखेड़ा के तीन डेयरी संचालकों ने दूध के दाम घटाकर 40 रुपये कर दिए हैं। पूरे बाजार में दूध के दाम गिरने पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वर्तमान में डेयरी पर दूध 54 से 58 रुपये प्रति लीटर के रेट से मिल रहा है। इस बीच, आंबेडकर रोड स्थित दीपक डेरी के अलावा श्रद्धापुरी और सरधना रोड एक डेयरी पर रेट घटाकर 40 रुपये कर दिए गए हैं।
डेयरी संचालक दीपक ने बताया कि प्रतिदिन 10 हजार लीटर दूध आ रहा है। कोरोना कर्फ्यू और बंदिशों के कारण होटल, ढाबे और चाय की दुकानों पर दूध की आपूर्ति प्रभावित हुई है। दूध की मांग भी कम हुई है। इसलिए जब तक कोरोना कर्फ्यू के हालात हैं, तब तक 40 रुपये लीटर के हिसाब से ही दूध दिया जाएगा।
उधर, कैलाश डेरी के संचालक जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रोजे चल रहे हैं, साथ विवाह सीजन भी है। कुछ व्यापारियों ने ऐसी पहल की है। संपूर्ण बाजार में अभी पूर्व की कीमत से ही दूध उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
--