{"_id":"5d683cda8ebc3e01767f36e0","slug":"milk-businessman-killed-by-raining-bullets-mawana-news-mrt440640477","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या
परीक्षितगढ़/मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम रंजिश के चलते दूध व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। विरोध में ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। पुलिस को घेरकर जाम लगाकर हंगामा किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसपी क्राइम और एसडीएम ने जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार गांव डेरियो रछौती किठौर निवासी दूध व्यापारी ऋषिपाल सिंह गांव में रंजिश के चलते परिवार के साथ ग्राम नारंगपुर जिठौला में परिवार सहित रह रहे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम ऋषिपाल के पुत्र आदेश गुर्जर (25) और सुधीर बाइक से परीक्षितगढ़ दूध सप्लाई करने आ रहे थे। बाइक आदेश चला रहा था। जैसे ही वह आसिफाबाद परीक्षितगढ मार्ग पर खटकी मोड़ के समीप पहुंचे तो पहले से मौजूद आधा दर्जन हमलावरों ने दोनों को घेरकर तमंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने आदेश की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी जबकि सुधीर ने किसी तरह ईख के खेत में घुसकर जान बचाई। आदेश को छह गोलियां लगीं। हत्यारे एक राहगीर की बाइक लूटकर चितवाना शेरपुर मार्ग की तरफ फरार हो गए।
उधर, हत्या की खबर लगते ही खटकी गांव के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गये और हंगामा कर दिया। आदेश के परिजन और ग्रामीण भी पहुंच गए। पिता ऋषिपाल और मां बृजेश बेटे का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने पीड़ित दंपती को किसी तरह संभाला। सूचना पर पहुंचे एसओ परीक्षितगढ़ कैलाश चंद्र और सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने शव उठवाने की कोशिश की तो ग्रामीण भड़क गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगा दिया।
परिजन और ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए। डीएम व एसएसपी को भी मौके पर बुलाने की मांग की। बाद में एसपी क्राइम रामअर्ज, एसडीएम सदर अंकुर श्रीवास्तव ने वहां पहुंचकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने और रासुका लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी क्राइम ने बताया कि आदेश की हत्या में उसके छोटे भाई सुधीर ने डेरियो रछौती निवासी लोकेश पुत्र देवराज, महकार, जानू पुत्र हेम सिंह, सरवेंद्र उर्फ राहुल, लोकेश की बहन सोनी और प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सरवेंद्र सोनी का पति है।