फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Milk box stolen, SSP gives line to soldier

दूध का डिब्बा चोरी, एसएसपी ने सिपाही को किया लाइन हाजिर

Sun, 11 Oct 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Milk box stolen, SSP gives line to soldier
दूध का डिब्बा चोरी, एसएसपी ने सिपाही को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन

गंगानगर/मेरठ। सिपाही और थानेदार पुलिस महकमे की किरकिरी कराने से पीछे नहीं हट रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह प्रकरण के बाद अब एक नया मामला सिपाही का दूध से भरा डिब्बा चोरी करने का आया है। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उधर, एसएसपी ने सिपाही को गलत आचरण पर लाइन हाजिर कर दिया है।

गंगानगर थाने पर तैनात सिपाही संदीप शुक्रवार रात 9:15 बजे गंगानगर इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा के पुलिस लाइन स्थित आवास पर दूध का डिब्बा देने गया था। सिपाही ने डिब्बा इंस्पेक्टर के आवास में रख दिया। लेकिन आरोप है कि इंटेलिजेंस के दरोगा आदिल के आवास के सामने रखा दूध का डिब्बा उठाकर थाने आ गया। डिब्बा चोरी होने का पता चलने पर दरोगा आदिल ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें खाकी वर्दी पहने एक सिपाही दूध का डिब्बा चोरी करके ले जाता कैद मिला। जांच में सिपाही संदीप की पहचान हुई। बताया गया कि सिपाही संदीप पर पूर्व में भी दुर्व्यवहार करने और अन्य आरोप लग चुके हैं। इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने कहा कि सिपाही की दुर्व्यवहार को लेकर रिपोर्ट भेजी गई थी जिस पर लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed