फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Military personnel created chaos after stopping for checking

ट्रैफिक एंजल से अभद्रता, कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

Wed, 20 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Military personnel created chaos after stopping for checking
- सदर बाजार के बेगमपुल का मामला, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बेगमपुल पर मंगलवार दोपहर चेकिंग के लिए रोकने से नाराज सैन्यकर्मी ने उत्पात मचाया। हाथापाई में ट्रैफिक कांस्टेबल की वर्दी तक फट गई। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। सैन्यकर्मी के अफसरों को भी बुला लिया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

यातायात माह के तहत मंगलवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस बेगमपुल चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। ट्रैफिक एंजल ने बिना हेलमेट बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। युवक ने बाइक रोक ली और एंजल पर बरस पड़ा। आरोप है कि खुद को सैन्यकर्मी बताते हुए युवक ने पुलिस को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। पास खड़े ट्रैफिक कांस्टेबल संदीप की नजर ट्रैफिक एंजल से नोकझोंक करते सैन्यकर्मी पर पड़ी तो वह भी वहां पहुंच गया। ट्रैफिक कांस्टेबल ने जब अभद्रता का विरोध जताया तो सैन्यकर्मी गाली-गलौज पर उतर आया और हाथापाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों ने गलती मानी और समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed