Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Middle-aged man dies after falling on the roadside

Meerut News: अचानक सड़क किनारे गिरने से अधेड़ की मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after falling on the roadside
सड़क किनारे पड़े बेसुध व्यक्ति की मदद के लिए पहुंचे स्थानीय लोग स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर अनाज मंडी वाले तिराहे पर शुक्रवार की दोपहर अचानक बाइक गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान थाना दौराला के गांव अख्तियारपुर निवासी रणसिंह (60) के रूप में हुई।
सड़क किनारे खड़े दुकानदारों ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे दौराला के गांव अख्तियारपुर निवासी रणसिंह अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहा था। जब वह अनाज मंडी तिराहे और अंबेडकर मार्केट के समीप पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बाइक सहित सड़क किनारे गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार देने की कोशिश की परंतु उसे होश नहीं आया। उसे पास ही के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने सीएचसी ले जाने के लिए कहा। कस्बे के कुछ युवक रणसिंह को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसके परिजनों को सूचना दी। रणसिंह का पुत्र बालिंद्र परिचितों के साथ सीएचसी पहुंचा। उसने बताया कि हस्तिनापुर या आसपास में उनकी कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। उसके पिता यहां किस काम से आए थे, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed